Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबईप्रकाश झा जल्द ही ‘राजनीति’ नाम की नई फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, नाना पाटेकर, रणबीर कपूर और मनोज वाजपेयी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। महाभारत की कहानी पर आधारित यह फिल्म आज के राजनीतिक हालात को दर्शाने वाली है। कुछ समय पहले जब प्रकाश ने इसके एक किरदार के लिए विवेक से संपर्क किया तो उन्होंने बगैर समय गंवाए इस रोल के लिए हामी भर दी। खबर है कि विवेक को ‘राजनीति’ का ये किरदार काफी पसंद आया।
अब जब फिल्म की शूटिंग शुरू होने को ही थी तब विवेक ने डेट्स का बहाना बना कर फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। वैसे इंडस्ट्री के पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, विवेक को राजनीति में न जाते हुए भी राजनीति करनी आ रही है। उन्हें अच्छी तरह से पता है कि कौन सी फिल्म करने से उन्हें ज्यादा फायदा हो सकता है। इसीलिए, विवेक को जैसे ही करन की फिल्म में काम करने का मौका मिला उन्होंने तुरंत ही डेट्स का बहाना बनाया और प्रकाश झा की फिल्म से पल्ला झाड़ लिया। उनका मानना है कि करन जौहर, प्रकाश झा से बड़ा नाम है और कैरियर के इस मोड़ पर करन की फिल्म उनके लिए टर्निग प्वाइंट साबित हो सकती है। इसी वजह से उन्होंने प्रकाश झा को मना किया।
वैसे भी ‘राजनीति’ में अजय देवगन, नाना पाटेकर और रणबीर कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं और विवेक को लग रहा था कि उन्हें इसमें ज्यादा कुछ कर दिखाने का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि करन की फिल्म में भी विवेक सोलो नायक नहीं हैं, वहां पर सैफ मुख्य नायक हैं और नायिका बनी हैं करीना कपूर। यही वजह है कि विवेक और उनके सहायक डेट्स का बहाना बनाकर कन्नी काटने के चक्कर में हैं लेकिन असलियन कुछ और ही है। ‘राजनीति’ के लिए दी गईं डेट्स वो पहले ही करन की फिल्म को दे चुके हैं।