News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. व्यास में होने वाले सत्संग पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं मांग की दृष्टि से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर से व्यास के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चला रही है। यह ट्रेन 13 मई मंगलवार को रायपुर से प्रात: 11 बजेगी छूटेगी, जिसमें सोमवार की दोपहर तक 661 बर्थ बुक हो चुके थे।
823 रायपुर-व्यास स्पेशल ट्रेन 13 एवं 27 मई को रायपुर से छूटेगी। वहीं 824 व्यास-रायपुर स्पेशल ट्रेन 20 मई एवं 3 जून को व्यास से रायपुर के लिए रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन में 1 एसएलआर कोच, 12 सामान्य कोच, 8 स्लीपर कोच एवं 1 एसएलआरडी कोच सहित कुल 22 कोच लगेंगे। 823 रायपुर-व्यास स्पेशल प्रात: 11 बजे रायपुर से छूटेगी जो 11:30 बजे तिल्दा, 12 बजे भाटापारा और 1 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
इसके बाद इसका अगला स्टापेज अनूपपुर होगा जहां यह शाम 3:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 4:45 बजे शहडोल, 5:50 बजे उमरिया, 7:35 बजे कटनी मुरवारा और 11:50 बजे यह ट्रेन बीना पहुंचेगी। इससे आगे झांसी, आगरा, तुगलकाबाद, पानीपत, अंबाला और जालंधर सिटी होते हुए यह स्पेशल ट्रेन दूसरे दिन 7:30 बजे शाम को व्यास पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में दोपहर 3:15 बजे यह ट्रेन व्यास से रवाना होगी और उक्त स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन रात 10 बजे बिलासपुर व 11:55 बजे रायपुर पहुंचेगी।