HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

किसानों को खाद बेचने बनाई कविता

बिलासपुर. खरीफ की फसल के लिए किसानों को जल्दी से जल्दी खाद खरीदवाने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक व कृषि विभाग द्वारा तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए कविता का भी सहारा लिया जा रहा है। किसानों को रासायनिक खाद की कमी न हो, इसलिए छत्तीसगढ़ शासन ने अग्रिम रासायनिक खाद भंडारण योजना बनाई है। इसके तहत यदि किसान सहकारी समितियों से 31 मई के पूर्व परमिट कटवाकर यदि शीघ्र ही खाद का उठाव कर लेते हैं, तो भी उनसे ब्याज की राशि 1 जून से ली जाएगी।

खेती-किसानी शुरू होने के बाद किसानों को खाद की शार्टेज न हा,े इसलिए ये योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत एक माह के ब्याज राशि की छूट का लाभ किसानों को मिलेगा। इतना ही नहीं, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा ‘अग्रिम रासायनिक खाद उठाएें एवं चिंतामुक्त रहें ’ शीर्षक के साथ पर्चे छपवाकर किसानों को बांटे जा रहे हैं।

इधर कृषि विभाग ने रासायनिक खाद को जल्दी से जल्दी किसानों तक पहुंचाने छत्तीसगढ़ी में कविता तैयार की है। कविता का शीर्षक ‘ खाद अग्रिम उपहार ’ रखा गया है और कविता के माध्यम से किसानों से अपील की गई है कि खरीफ फसल की खेती का समय निकट आ गया है, शासन की योजना का लाभ उठाते हुए जल्दी से जल्दी रासायनिक खाद समितियों से ले जाएं, ताकि खाद भंडारण की समस्या से मुक्ति मिल जाए और बाद में खाद की किल्लत का सामना न करना पड़े।

कविता की पंक्तियों में खाद को उत्पादन के लिए महान बताया गया है। इतना ही नही,ं जिले के सभी ब्लाकों में कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 13 से 21 मई के भीतर किया जाएगा। इसके अंतर्गत किसानों को रासायनिक खाद का अग्रिम भंडारण करने कहा जाएगा। खाद को किसानों के लिए अग्रिम उपहार बताते हुए उन्हें खेती की तैयारी करने की सलाह दी जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: