HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

लूट के बाद घर मालिक की हत्या

सूरजपुर. b नकाबपोश लुटेरों ने दो घरों में लूटपाट के दौरान एक मकान मालिक की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस लुटेरों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार नगर से महज 2 किमी दूरी पर स्थित तिलसिवां ग्राम में बीती रात एक बजे के दरम्यान 3 नकाबपोश लुटेरों ने पहले बरपारा मोहल्ले में शंकर सिंह के घर पर धावा बोला। लुटेरों को शंकर के पुत्र दिनेंद्र सिंह ने देख लिया व बाजू के कमरे में सोए माता-पिता को उठाया।

लुटेरों ने शंकर, उसकी पत्नी मतीबाई व दिनेंद्र को दो लुटेरों ने अपने कब्जे में लेकर यहां से एक हजार रुपए नगद,सोने की एक अंगूठी व एक हाथ घड़ी लूट कर फरार हो गए। इसके बाद लुटेरों ने केंवटपारा मोहल्ले में रहनेवाले व पीआरए कंपनी में ड्राइवर तेजू सिंह (50) के घर धावा बोला। तेजू, उसका पड़ोसी लल्लू राम व उसकी वृद्ध मौसी ही घर में थे।

तेजू एक कमरे में टीवी देखते कुर्सी पर सो गया था जबकि उसका पड़ोसी लल्लू और तेजू की वृद्घ मौसी एक दूसरे कमरे में सो रहे थे। लुटेरों ने तेजू के घर में सामान निकाल रहे थे,इसी दौरान तेजू की नींद टूटी। संभवत: तेजू लुटेरों को पहचानता था इसलिए लुटेरों ने उसके सीने में गोली मार दी। तेजू की चीख सुनकर लल्लू व उसकी मौसी जब उस कमरे में आए तो तेजू खून से लथपथ मिला और लुटेरे वहां से फरार हो चुके थे। तेजू को अस्पताल पहुंचाया गया किन्तु डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक लुटेरे तेजू के घर से दो हजार रुपए नगद व सोने -चांदी के जेवर लूट ले गए। घटना की सूचना पर आईजी बीएस मरावी व एसपी राधेश्याम नायक ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने धारा 302 व 392 के तहत अपराध दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

सरगुजिहा बोली व सामान्य कदकाठी के लुटेरे

घटना में आहत मती बाई ने बताया कि लुटेरे सरगुजिहा बोली बोल रहे थे। दो लोग पैंट-शर्ट व एक हाफ पैंट व टी-शर्ट पहने हुए था। सभी नकाब लगाए हुए थे। एक लंबे कद का था व दो सामान्य कदकाठी के थे। तीनों लुटेरों में एक के पास कट्टा, एक के पास तब्बल व एक के पास डंडा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: