News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर.
सोमवार को पीईटी का फार्म लेने गए विद्यार्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। व्यापम ने पीईटी फार्म मिलने की घोषणा तो कर दी, लेकिन 12 मई को शहर के सभी निर्धारित केन्द्रों पर फार्म उपलब्ध न करा सकी।
महिला पॉलिटेक्निकल कॉलेज में सोमवार को सुबह 7 बजे से ही स्टूडेंट्स की लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं, लेकिन कॉलेज खुलने पर स्टूडेंट्स को यह मालूम पड़ा कि आज फार्म नहीं मिलेंगे तो स्टूडेंट्स ने हंगामा खड़ा कर दिया। छात्रों को शांत करने के लिए कॉलेज प्रशासन को पुलिस की सहायता लेनी पड़ी। बॉयज पॉलिटेक्निकल कॉलेज, बीएड कॉलेज आदि सभी स्थानों से स्टूडेंट्स खाली हाथ ही लौटे।
मूर्ख बनाया व्यापम ने
अमन सिंह जादौन का कहना है कि व्यापम को जब फार्म बांटना ही नहीं था, तो वितरण डेट की घोषणा क्यों की? हम लोग पढ़ाई छोड़कर फार्म लेने आए, फिर भी फार्म नहीं मिला।
धूप में हुए परेशान
अजेन्द्र सिंह जादौन का कहना है कि शासन बिना सोचे समझे काम करता है। लोगों की सुविधा-असुविधा का उसे कोई ख्याल नहीं रहता है। फार्म लेने के लिए धूप में अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ा।