HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

आवासन मंडल आयुक्त की सुरक्षा करेंगी महिला गार्डस

जयपुर. राजस्थान आवासन मंडल के मुख्यालय में आंदोलनों के कारण मंडल आयुक्त अजय सिंह चित्तौड़ा ने अपनी सुरक्षा के लिए दो महिला गार्डो व एक गनमैन को तैनात किया है। इनके साथ ही चार अन्य सुरक्षाकर्मियों की भी नियुक्त्ति की गई है। ये सभी नियुक्तियां आयुक्त की स्वीकृति एवं मंडल सचिव के आदेश से हुई हैं। ये आदेश 2 मई को सचिव ने जारी कर दिए थे।

गौरतलब है कि हाल ही कर्मचारियों से गिफ्ट राशि की वसूली के मंडल के आदेशों का मंडल कर्मचारी संगठन ने कड़ा विरोध किया था और आयुक्त का तीन घंटे तक घेराव किया था। इसी प्रकार आईसीआईसीआई बैंक को जमीन आबंटन मामले में भी आंदोलनकारियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। सोमवार को महिला सुरक्षाकर्मी व गनमैन मंडल आयुक्त की सुरक्षा के लिए सभी मिलने वालों पर पैनी नजर रख रहे थे। मंडल के सचिव बद्रीनारायण ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कुछ पता नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: