जयपुर. जयपुर नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सोमवार को एसएमएस अस्पताल, अजमेरी गेट, न्यू गेट, चौड़ा रास्ता, बड़ी चौपड़, हवामहल बाजार, गोविंद देवजी का मंदिर, टोंक रोड, जेएलएन मार्ग, आइनोक्स मॉल के पीछे, सचिवालय के पास, अशोक मार्ग, अहिंसा सर्किल, सिविल लाइंस, जेकब रोड, विधायकपुरी थाने के पास, माधो सिंह सर्किल से कलेक्ट्री, चिंकारा कैंटीन से अंबाबाड़ी, गांधी सर्किल से एयरपोर्ट तक अस्थायी अतिक्रमण हटाए।
दस्ते ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दो चालान किए और मालवीय नगर के बी-671 में हो रहे अवैध निर्माण को बंद करवाया। इसके साथ ही दस्ते ने महारानी छतरी, अजमेरी गेट, सांगानेरी गेट, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक जगहों पर लघुशंका करने वाले 25 लोगों से 1250 रुपए जुर्माना भी वसूला।