HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

तनवीर ने उठाया लजीज व्यंजनों का लुत्फ

जयपुर. राजस्थान रॉयल्स टीम के हीरो व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सुहैल तनवीर सोमवार शाम अचानक जेएलएन मार्ग पर सरस पार्लर पहुंच गए। सुहैल को देख यहां मौजूद बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया।

सुहैल राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से जयपुर में चल रहे आईपीएल के मैचों के लिए यहां आए हुए हैं। सोमवार देर शाम वे सरस पार्लर पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने पहुंचे। उन्होंने आइसक्रीम, पनीर पकौड़े, दूध-जलेबी और रबड़ी का स्वाद लिया।

पार्लर पर मौजूद लोगों से उन्होंने बातचीत भी की तथा जयपुर शहर, यहां के निवासियों तथा खान-पान की जमकर तारीफ की। ज्ञानविहार की छात्रा अदिति, कॉलेज विद्यार्थी राहुल सक्सेना तथा अक्षय सहित कई युवाओं ने सुहैल से बातचीत की तथा उनके ऑटोग्राफ लिए।

अदिति ने बताया कि सुहैल को यहां के लोग काफी पसंद आए तथा उन्होंने कहा कि उन्हें न केवल राजस्थान के लिए खेलना खूब भाया, बल्कि जयपुर में खेलना उनके लिए यादगार पल रहा। कई युवाओं ने उनसे क्रिकेट, खान-पान, शहर, शहरवासियों तथा दोनों देशों के बीच क्रिकेट से बने मधुर संबंधों पर भी सवाल-जवाब किए। सुहैल और उनके साथियों ने यहां के लजीज व्यंजनों की तारीफ की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: