HomeNewsNational National

नोबेल विजेताओं ने सेन की रिहाई मांगी

नई दिल्ली विज्ञान व अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित 22 हस्तियों ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि जेल में बंद मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. विनायक सेन को रिहा कर दिया जाए, ताकि वे इस माह वॉशिंगटन में स्वास्थ्य एवं मानवाधिकार के लिए 2008 का जोनाथन मैन पुरस्कार प्राप्त कर सकें।

इन हस्तियों ने छत्तीसगढ़ राज्य जन सुरक्षा कानून के तहत सेन को लंबे समय तक जेल में बंद रखने पर भी गहरी चिंता जताई है। नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि सेन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले पहले दक्षिण एशियाई हैं। उन्हें एक भूमिगत सशस्त्र आंदोलन से जुड़ी अवैध गतिविधियों को ‘समर्थन’ देने के झूठे आरोपों में पिछले साल बंदी बनाया गया था। इन आरोपों को प्रमाणित करने के लिए कोई सबूत नहीं हैं।

सेन को उनके मानवाधिकार कार्र्यो के अलावा पुलिस व राज्य प्रायोजित सशस्त्र संगठन सलवा जुडूम की ज्यादातियों का खुलासा करने के कारण निशाना बनाया गया है। यह पत्र प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को जल्द कार्रवाई के लिए भेजा गया है। ‘हमारे पेशेवर साथी से संबंधित न्याय प्रक्रिया आगे तो बढ़े ही, लेकिन हम यह सादर निवेदन भी करते हैं कि उन्हें मानवीय आधार पर जेल से रिहा किया जाए, ताकि वे अपना पुरस्कार प्राप्त कर सकें।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: