HomeHealth Health

विटामिन डी की कमी से हो सकता है कैंसर

टोरंटो.शरीर में विटामिन डी की कमी कैंसर और दूसरी हृदय संबंधी बीमारियों को जन्म दे सकती है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।कनाडा के शोधकर्ताओं ने अध्ययन के द्वारा यह पता लगाने की कोशिश की है कि रोजाना कितना पोषक आहार लिया जाए, जिससे विटामिन डी की पूर्ति हो सके।

गौरतलब है कि सूर्य की किरणों विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा है कि कनाडा के लोगों के लिए विटामिन डी की निर्धारित खुराक जो वर्तमान में 200-600 अंतर्राष्ट्रीय इकाई है वह पर्याप्त नहीं है। शोधकर्ताओं ने कहा कि देश के लंबे ठंड के मौसम के कारण उन्हें सूर्य की प्राकृतिक रोशनी नहीं मिल पा रही है।

चिकित्सकों का कहना है कि विटामिन डी की कमी से कनाडा के लोगों में कैंसर और अन्य हृदय संबंधी परेशानियां देखी जा रही हैं।कनाडा की कैंसर सोसाइटी एंड द कनाडियन पीडियाट्रिक सोसाइटी ने कनाडा के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विटामिन डी की खुराक बढ़ाने की सलाह दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: