नई दिल्ली. कार के शौकिन लोगों के लिए एक और खुशखबरी। टाटा की नैनों के बाद अब बजाज मोटर्स ने निसान के साथ मिलकर लाख रुपए की कार बनाकर टाटा की नैनों को टक्कर देने का निर्णय किया है।
बजाज मोटर्स के राहुल बजाज और निसान के प्रमुख कार्लोस घोसन ने इस संयुक्त उपक्रम की घोषणा सोमवार को की। इस कार का निर्माण भारत में किया जाएगा। यह कार 2011 के शुरुआत में बाजार में उतारी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार,बजाज और निसान की इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही विकल्प होगें। सूत्रों के अनुसार, पहले पेट्रोल कार बाजार में उतारी जाएगी और बाद में डीजल। हालांकि कंपनी ने दाम के अलावा कार के बारे में अन्य किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया। सूत्रों के अनुसार दोनों ही कंपनियां जून में समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगीं।