HomeNewsNational National

कर्नाटक के चुनाव दौरे पर सोनिया गांधी

बंगलूर. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांघी आज चुनावी अभियान के लिए कर्नाटक जाएंगी। गौरतलब है कि राज्य में दूसरे चरण का चुनाव 16 मई को होने वाला है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सोनिया आज कोपाल और मंग्लोर में चुनावी रैली को संबोधित करेगीं। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 16 मई को 10 जिलों के 66 सीटों पर चुनाव होगें।

पहले चरण के चुनावी अभियान के दौरान सोनिया ने 7 मई को बंगलूर और टुंमकुर में चुनावी रैली को संबोधित किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: