Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबईबॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को अवॉर्ड से ज्यादा बच्चों से प्यार है। भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से नवाजी गई अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें बच्चों से इतना प्यार है कि वह चाहती थीं कि उन्हें एक दर्जन बच्चे हों।
माधुरी ने कहा,‘मैंने अपनी मां से कहा था कि मैं एक दर्जन बच्चे चाहती हूं लेकिन दो बच्चे होने के बाद मैंने इस विचार को त्याग दिया।’ वह अवॉर्ड मिलने से उतनी खुश नहीं होतीं जितना बच्चों को देखकर होती हैं।
माधुरी के दो बच्चे हैं एरिन (5 साल) व रेयान (3 साल), जिन्हें देखकर माधुरी अपने आप को खूबसूरत महसूस करती हैं। माधुरी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें ‘पद्मश्री’ अवॉर्ड मिलेगा।
माधुरी ने बताया,‘जब मुझे भारत से पद्मश्री पाने का लैटर मिला तो मेरे पति ने मुझसे पूछा कि ‘पद्मश्री’ क्या होता है?