News
Metros
Chandigarh Chandigarh शिमलाधर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बारिश के कारण मैदान गीला होने पर अब कोई मैच रद्द नहीं होगा। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, स्टेडियम में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम लगाया जाएगा।
अनुराग ने बताया है इस सिस्टम से बारिश होने के 35-40 मिनट के बाद ग्रांउड खेलने के लिए तैयार हो जाएगा। क्लब हाउस का काम सितंबर में शुरू हो जाएगा। 2005 में पाकिस्तान और 2007 में साउथ अफ्रीका ‘ए’ टीम का दौरा बारिश के चलते ही स्थगित हुआ था। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने न्यूजीलैंड और इंग्लैड की एक कंपनी से ड्रेनेज सिस्टम की कोटेशन मंगवाई है। कोटेशन फाइनल होने के बाद ड्रेनेज का काम शुरू हो जाएगा।
ड्रेनेज सिस्टम के अलावा आर्टिफिशियल पिच, बॉलिंग मशीन और आधुनिक लाइट सिस्टम लगाए जाएंगे। स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए एसोसिएशन 7 करोड़ रुपए खर्च करेगी। अब तक स्टेडियम में 15 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। इसके अलावा 15 करोड़ की लागत से 55 कमरों का फाइव स्टार क्लब हाउस बनाया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को वीआईपी सुविधा देने के साथ-साथ जिम्नेजियम भी बनाया जाएगा। एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी जिलों में क्रिकेट स्टेडियम बनाने का फैसला किया है। जिला की सभी एसोसिएशन से जगह तलाशने और एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है।