HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

3 सैकेंड में बीस जिलों के नाम

जालंधर. आजकल कंपीटिशन इतना बढ़ चुका है और बच्चें भी इतने एक्टिव हो गए है कि बड़ो के होश उड़ा कर रख देते हैं। कोई 7000 तक टेबलस बोल लेता है तो कोई 3 सैकेंड में जिलों के नाम। एसडी फुर्लवान सीनियर सैकेंडरी स्कूल की दसवीं की स्टूडैंट आकाशदीप गिल जोकि 3 सैकिंड में 20 जिलों के नाम बोलती है।

आकाशदीप बताती है कि मैं जब दूसरी कक्षा में थी तो प्रश्न होता था जिलों के नाम क्या है तब मैने पहली बार पेपर देने से पहले इस प्रश्न को याद किया था। तब 17 जिले थे लेकिन उसके बाद मुझे ये ऐसे याद हुए की मैं तेज-तेज बोलना शुरू हो गई। जब मैं ऐसे तेजी से जिलों के नाम बोलती थी तो मेरे फ्रैंड्स मुझे बस कंडक्टर के नाम से बुलाते थे। मैं और मेरे पेरैंट्स इसे गॉड गिफ्ट मानते हैं क्योंकि मेरे पेरैंट्स मानते है कि ऐसे बहुत कम बच्चे होते है जिनका माइंड इतना शार्प होता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: