Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
बिग बी शाहरुख खान के नए गेम शो 'पांचवी पास' की नाकामयाबी से खासे परेशान हैं। इसका जिक्र उन्होंने अपने ब्लॉग में किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि वे स्टार टीवी और शाहरुख खान के नए शो पांचवी पास के फ्लॉप होने से काफी परेशान हैं। अमिताभ ने लिखा कि पांचवी पास की टीआरपी रेटिंग काफी निराशाजनक है।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि मैं पाचंवी पास के फेल होने का कारण जानना चाहता हूं। अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से टेलीविजन गेम शो की दुनिया में तहलका मचाने वाले अमिताभ बच्चन इस बात को लेकर आश्चर्यचकित हैं कि आखिर लोगों का आकर्षण क्यों गेम शो के प्रति क्यों कम हो रहा है?अमिताभ बच्चन यह भी जनना चाहते है कि टीवी रेटिंग कितनी सही होती है? अमिताभ ने लिखा है कि केबीसी 1 पूरे दो सालों तक लगातार चली। फिर 2 और 3 शो थोड़े- थोड़े ब्रेक के बाद आई।
अमिताभ ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा कि शाहरुख खान जैसे लोकप्रिय सितारों के बावजूद लोगों का आकर्षण गेम शो के प्रति क्यों कम होते जा रहा हैं।