HomeNewsInternational International

चीन में भूकंप: मृतकों की संख्या 12 हजार पहुंची

बीजिंग.चीन में भूकंप चीन के दक्षिणी पश्चिमी प्रांत सिचुआन में सोमवार को आए भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 12 हजार के नजदीक पहुंच गई है। भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।

आपदा राहत विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सोमवार को आए भूकंप के कारण अबतक 11,921 लोगों की मौत हो गई है। आपदा राहत विभाग का नेतृत्व प्रधानमंत्री वेन जिआबाओ कर रहे हैं।

भूकंप का केंद्र वेनचुआन कॉउंटी था। यहां 57 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 60 हजार लोग भूकंप से प्रभावित हुए है। एक सरकारी अधिकारी ने भूकंप के बाद की स्थिति पर चिंता जाहिर की है।

वेनचुआन के पड़ोसी इलाकों में भी राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जियाबाओ सोमवार शाम सिचुआन का हवाई दौरा किया था। उन्होंने लोगों से साहस, धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने मंगलवार सुबह अधिकारियों के साथ आपात बैठक भी की।

प्रधानमंत्री ने राहत कार्यक्रम में जुटे अधिकारियों से लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग अभी भी मलबे में दबे पड़े हैं, लोगों को बचाने के लिए हमारे लिए प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण है।

आपदा राहत कार्यो में भारी संख्या में सैनिक लगे हुए हैं। मंगलवार को 16,760 सैनिक इस कार्यक्रम से जुड़े। जियान और चेंग्दु क्षेत्रों में भी सैनिक लगातार राहत कार्यक्रमों से जुड़ रहे हैं। वायुसेना भी राहत कार्यक्रमों में लगातार जुटा हुआ है।

चीनी सेना ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) भी राहत कार्यक्रमों में पूरी सहयोग दे रही है। भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित वेनचुआन कॉउंटी में 1300 सैनिकों और चिकित्सकों का दल पहुंचा है।

गौरतलब है कि सोमवार को इन इलाकों में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 मापी गई थी। समाचार एजेंसी जिनहुआ के अनुसार विगत तीन दशकों में चीन में यह सबसे तेज भूकंप था।

संबंधित खबरें
* चीन में 7.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके
* चीन में फिर लगे झटके, राहत कार्यो में कुछ तेजी
* चीन में भूकंप, 8600 लोगों के मरने की आशंका





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: