HomeSportsCricket Cricket

वार्न के कप्तानी के कायल हैं युनिस

कराची.राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न की कप्तानी से सभी प्रभावित हैं। उनके टीम के सदस्य युनिस खान तो टीम की सफलता का पूरा श्रेय शेन वार्न को देते हैं।

युनिस खान राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य हैं। गुरुवार को भारत पहुंचकर राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल होने वाले हैं। शेन वार्न के बारे में बात करते हुए युनिस खान ने कहा कि शेनवार्न की कप्तानी काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि टीम की सफलता के साफ हो गया है कि अगर आप अच्छे कप्तान के नेत्रृत्व में खेलते हैं तो आपके खेल का स्तर खुद ब खुद उपर उठ जाता है।

पारिवारिक कारणों से आईपीएल के पहले भाग से दूर रहने वाले युनिस खान ने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि शेन वार्न ने अपनी टींम को कैसे हर विऱोधी टीम और बल्लेबाज से निबटने के लिए तैयार करते है।

युनिस खान ने कहा कि शेन वार्न के गेंदबाजी का तो मैं शुरु से कायल हूं। मुझे लगता है कि उनकी कप्तानी की सफलता बहुत कुछ उनकी उम्दा गेंदबाजी के कारण भीहै। वे बल्लेबाजों की कमजोरी को बहुत जल्द पहचान जाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वे अपने खिलाड़ियों पर बहुत भरोसा करते हैं। फिलहाल अभी आईपीएल में राजस्थानरॉयल्स की स्थिती काफी मजबूत है और मुझे टीम की सफलता पर पूरा भरोसा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: