HomeNewsInternational International

पाकिस्तान अपने मतभेद खुद सुलझाएं

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में उत्पन्न मौजूदा संकट में बीच-बचाव करने से साफ इंकार करते हुए अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान की पार्टियों को इस समस्या का हल जल्द से जल्द खोजना चाहिए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में बर्खास्त जजों की बहाली के मुद्दे पर आम राय नहीं बन पाने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल- एन) ने सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार से अलग होने का फैसला कर लिया है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता सीन मैकार्मेक ने कहा कि हम पाकिस्तानी की राजनीतिक व्यवस्था और वहां की नेत्रृत्व में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं।

मैकार्मेक ने कहा कि उनकी समझ के मुताबिक सरकार फिलहाल चलती रहेगी। यह देखने वाली बात होगी कि पाकिस्तानी नेता क्या राजनीतिक दृष्टिकोण अपनाते हैं। गठबंधन का क्या होगा? उसमें कौन रहेगा और कौन नहीं? जजों का क्या किया जायेगा? इन सारे सवालों का उत्तर पाकिस्तानी लोगों को ही देना होगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी की राजनीतिक व्यवस्था और नेताओं के लिए न तो हम इन सवालों का उत्तर देना चाहते हैं और न ही हम दे सकते हैं। वे खुद इन मसलों को सुलझाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: