HomeNewsNational National

पिता ने की बेटी की हत्या

वडोदरा. वडोदरा में एक पिता ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी बेटी ने उसके मर्जी के खिलाफ अपने प्रेमी से शादी कर ली।

पूर्व सेनाकर्मी जयसिंह भाडोडिया ने अपनी 19 वर्षीय बेटी वंदना की गोनी मारकर हत्याकर दी और बाद में उसके सिर पर हथौड़े से वार किया।

वंदना ने दिसंबर में अपने प्रेमी मयूर मराठे से परिवार के इच्छा के विरुद्ध शादी की थी। वंदना के पिता ने उसे मारने के लिए धोखे से चेक साइन करने का बहाना देकर घर बुलाया। वंदना के चचेरे भाई के घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जब मैंने गोलियों का आवाज सुनी तो मैं घर के अंदर गया जब मैं वहां पहुंचा तो वंदना की बहन के हाथ में हथौड़ा था और उसकी मां भी उसके साथ थी। लेकिन मैं कुछ कहता इसके पहले ही उन लोगों ने मुझे घर से बाहर निकाल दिया।

बेटी की हत्या करने के बाद किसी भी तरह का अफसोस जाहिर नहीं करते हुए जयसिंह ने पुलिस को बुलाकर अपना जुर्म कबूल किया।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमने जयसिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उससे बरामद बंदूक को जांच के लिए भेज दिया है। इसी तरह की अन्य घटना में हरियाणा में पिता ने अपने गर्भवती बेटी की हत्या कर दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: