जम्मू. सुरक्षा बलों ने डोडा जिले में आतंकवादियों के छिपने के अड्डे को ध्वस्त करते हुए हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया है।
एक गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल के जवानों तथा पुलिस ने जिले के भद्रवाह तहसील में बजनोती के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया।
डोडा किश्तवार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह ने बताया कि इस अड्डे से एक एके राइफल, दो कारतूस, 34 चक्र गोलियाँ, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, तीन गोले बरामद किए गए।
इसके अलावा एके रॉकेट संचालित गन, बूस्टर तथा दो वायरलेस सेट बरामद किए गए हैं। इस संबंध में मिली अंतिम जानकारी तक क्षेत्र में खोज अभियान जारी था।