HomeNewsNational National

बीएसई का नाम बदलने की मांग, सरकार परेशान

मुंबई. शिवसेना समर्थकों ने बॉम्बे शब्द को लेकर दूसरे दिन भी हंगामा जारी रखा और मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का नाम बदलने की मांग की। इस पूरे हंगामे से सरकार की परेशानी बढ़ गई है।

शिवसेना के सांसद और पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत के एक संपादकीय से कथित रूप से प्रेरित समर्थकों ने सोमवार को भी एक अखबार और एक स्कूल के नाम में बॉम्बे शब्द को लेकर आपत्ति जताई थी।

शिवसेना ने आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के नाम में बॉम्बे के स्थान पर मुंबई लगाए जाने की मांग की। शिवसेना के आज के हंगामे के बाद राज्य सरकार की परेशानी बढ़ गई। राज्य के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने एक बैठक बुलाई है जिसमें इस मामले के हल पर विचार किया जाएगा।

संबंधित खबरें
* शिवसेना का 'बॉम्बे' पर बवाल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: