HomeNewsNational National

मुंबई आंदोलन जायज : सरकार

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार में गृह मंत्री आरआर पाटिल ने बॉम्बे को मुंबई बनाने की शिवसेना की मुहिम को जायज ठहराते हुए कहा कि बॉम्बे को मुंबई बनाने का आंदोलन जायज है।

शिवसेना ने कल से बॉम्बे शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति लेने और हंगामा करने का सिलसिला आज भी रखते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का नाम मुंबई स्टॉक एक्सचेंज रखने की मांग की थी जिस पर विचार करने के लिए पाटिल ने बैठक बुलाई थी।

ताजा समाचारों के मुताबिक पाटिल के बयान में कहा गया है कि शिवसेना का यह आंदोलन जायज है और बॉम्बे को मुंबई बनाने की कवायद बिल्कुल जायज है। शिवसेना की इस मुहिम से कानून व्यवस्था में कोई गड़बड़ी नहीं आएगी। पाटिल ने यह भी कहा कि फिलहाल राज ठाकरे के खिलाफ कोई सीधा मामला नहीं बनाया जा सकता।

संबंधित खबरें
* बीएसई का नाम बदलने की मांग, सरकार परेशान
* शिवसेना का 'बॉम्बे' पर बवाल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: