कोलकाता.
इसे कहते है पैसे का जलवा और रुतबा। आईपीएल टीमों के मालिक अगर पैसा खर्च करते हैं तो उन्हें उसका रिजल्ट भी चाहिए। वे किसी को बैठा कर खिलाने ने यकीन नहीं करते।
आईपीएल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कितना अलग है इसका अंदाजा धीरे-धीरे खिलाड़ियों को हो रहा है। बोर्ड अगर एक सीरिज के लिए किसी खिलाड़ी का चयन करती थी तो भले ही उसे खेलने का मौका मिले ना मिले लेकिन उन्हें बीच सीरिज से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाता था लेकिन आईपीएल में तो कुछ और ही आलम है। यहां तो बिकता है वही खपता है।
कुछ दिनों पहले ही पंजाब इल्वेन की मालकिन प्रीति जिंटा ने बढ़ते खर्च का हवाला देकर अपनी टीम के सात खिलाड़ियों की छुट्टी की थी। अब बारी शाहरुख खान की है। अतिरिक्त खर्च को हवाला देकर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के प्रबंधकों ने टीम के पांच खिलाड़ियों को बड़े ही प्यार से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
ये खिलाड़ी रानादेब बोस,चित्तेश्वर पुजारा, सौरासिश लिहारी,यशपाल सिंह और होकौडो हैं। इन्ही खिलाड़ियों में से एक ने बताया कि हमें टीम होटल के रुम में रहने या फिर घर जाने का विकल्प दिया गया। एक अन्य खिलाड़ी ने कहा कि जब उन्होने हमसे ऐसे बात की तो हमें टीम मैंनेजमेंट के इरादों का पता चल गया। इस खिलाड़ी के अनुसार, टीम के कोच जॉन बुचानन को अपनी मनपसंद टीम मिल गई है। उन्हें और खिलाड़ियों की जरुरत नहीं है।