HomeManoranjanCinemaHollywood Hollywood

मेडोना की आलोचना

लंदन. मेडोना पॉप संगीत की सम्राज्ञी मानी जीने वाली गायिका मेडोना को इन दिनों काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वजह है एक साक्षात्कार के दौरान उनके द्वारा कुछ अश्लील शब्दों का प्रयोग, जिसकी वजह से उनके प्रशंसकों ने भी उनकी आलोचना की।

गौरतलब है कि बीबीसी रेडियो के एक साक्षात्कार में मेडोना ने दो बार अश्लील शब्दों का प्रयोग किया था, जिस पर इस कार्यक्रम को सुनने वाले उनके प्रशंसकों ने भी आपत्ति उठाई।

मेडोना ने इन शब्दों का प्रयोग अपने अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हुए किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अब नए गानों के बजाय कुछ पुराने गीतों पर काम करने का मन बना रही हैं।

इन शब्दों के प्रसारण के लिए इस कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता और डीजे जेन लोवे ने श्रोताओं से क्षमा भी माँगी। उन्होंने माना कि मेडोना की प्रस्तुति और काबिलियत पर कुछ कहने जैसी कोई बात ही नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: