नई दिल्ली.
सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बडे़ बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया ने इश्योरेंस आस्ट्रेलिया के साथ बीमा क्षेत्र में उतरने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
स्टेट बैंक ने कहा कि इस बारे में शीघ्र ही शेयरों के बारे में समझौता किया जाएगा तथा संयुक्त उपक्रम के जरिए बीमा कारोबार शुरू करने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बैंक ने उम्मीद जताई कि उनका यह साझा कारोबार इसी वित्त वर्ष से शुरू हो जाएगा।