HomeNewsInternational International

मोंटेक को डाक्टर आफ सीविल ला की डिग्री

लंदन.मोंटेक सिंह अहलूवालिया योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया को आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा डाक्टर आफ सीविल ला की मानद डिग्री से सम्मानित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष सम्मानित किए जा रहे विभिन्न क्षेत्रों के छह विशेषज्ञों में अहलूवालिया भी शामिल हैं। उन्हें यह सम्मान 18 जून को आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में ही दिया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को विश्वविद्यालय ने जून 2005 में इस सम्मान से नवाजा था। सिंह ने आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के न्यूफिड कालेज से दर्शनशास्त्र में डाक्टरेट की पढ़ाई की थी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वित्तमंत्री पी चिदंबरम के साथ अहलूवालिया भी भारतीय अर्थव्यवस्था के सुधारकों में से एक रहे हैं। अहलूवालिया ने आक्सफोर्ड के रोड स्कालर के रूप में स्नातक और एम फिल डिग्री हासिल की थी। आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अपने प्रवास के दौरान अहलूवालिया प्रसिद्ध परिचर्चा सोसयटी आक्सफोर्ड यूनियन के अध्यक्ष भी चुने गए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: