HomeSportsOther Sports Other Sports

किस हक से मीटिंग बुलाई गिल ने: कलमाड़ी

नई दिल्ली. भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने मंलगवार को सवाल खड़ा किया है कि हॉकी संघ के पूर्व प्रमुख केपीएस गिल ने किस अधिकार से कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई है जबकि आईएचएफ की मान्यता रद्द हो चुकी है।

समाचार आया था कि शुक्रवार को गिल ने एक मीटिंग बुलाई है जिसे कलमाड़ी ने अवैध करार दिया है। कलमाड़ी ने कहा कि हॉकी संघ बर्खास्त किया जा चुका है, गिल हॉकी संघ के अध्यक्ष नहीं रहे तो किस आधार पर कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई गई है जबकि मूल इकाई ही नहीं है। यह पूरी तरह से अवैध है।

इस बैठक के लिए आईओए, अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ और सरकार की ओर से कोई मंजूरी नहीं दी गई है। इससे पहले पूर्व कार्यकारी समिति के सदस्य ने गिल द्वारा आगामी शुक्रवार को बैठक बुलाए जाने की पुष्टि की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: