HomeHealth Health

आस्ट्रेलिया में मातृत्व मृत्यु दर सबसे कम

सिडनी. विश्व के अन्य देशों की तुलना में आस्ट्रेलिया में मातृत्व मृत्यु दर सबसे कम है।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2003-2005 के बीच तीन सालों के दौरान केवल 65 महिलाएं बच्चे को जन्म देने के दौरान मौत की शिकार हुई। इससे मातृत्व मृत्यु दर गिरकर प्रति एक लाख पर 8.4 हो गई।

‘न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय’ की एलिजाबेथ सुल्लिवान ने कहा कि पिछले तीन साल की तुलना में देश में मातृत्व मृत्युदर में भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000-2002 के बीच तीन सालों के दौरान बच्चे को जन्म देने के दौरान 84 महिलाओं की मौत हुई थी।

मातृत्व मृत्यु के प्रमुख कारणों में संक्रमण, तनाव और शरीर में रक्त के प्रवाह में बाधा है। हृदय संबंधी रोग को भी इस प्रकार की मौतों का कारण बताया जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: