लंदन. पहले कहा जाता था कि चश्मे पहनने वाले बच्चे अधिक बेवकूफ दिखाई देते हैं और उनके साथ कोई रहना पसंद नहीं करता लेकिन अब यह बीते दिनों की बात हो गई है।
ओहियो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में पाया है कि बच्चें चश्मा पहनने वाले को अधिक पसंद करते हैं क्योंकि वे स्मार्ट दिखते हैं।
शोधकर्ताओं ने 80 बच्चों का अध्ययन किया जिसमें से 42 लड़कियां थी और 38 लड़के थें। 80 बच्चों में से 30 बच्चे ऐसे थे जो चश्मा लगाते थे जबकि 34 बच्चों का कोई न कोई भाई-बहन चश्मा जरूर पहनता था।
अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने बच्चों को दो तस्वीरें दिखाई। एक में बच्चे ने चश्मा पहना था दूसरे में नहीं। फिर उन्होंने बच्चों से पूछा की उन्हें कौन सा बच्च ज्यादा अच्छा लग रहा है और वे किसके साथ खेलना पसंद करेंगे।
शोधकर्ता जेफरी वैलाइन ने बताया कि हमें देखकर आश्चर्य हुआ कि बच्चों ने ईमानदारीपूर्वक चश्में पहनने वालों के साथ को अधिक पसंद किया।
उन्होंने कहा कि अब उस धारणा में बदलाव आया है जिसमें कहा जाता था कि बच्चे चश्मा पहनने वालों को पसंद नहीं करते।
इस अध्ययन के निष्कर्ष जर्नल 'ऑप्थाल्मिक एंड साइकोलॉजीकल ऑप्टिक्स' के ताजा अंक में प्रकाशित हुई हैं।