News
International International ढाका. उत्तरी बांग्लादेश में आए तूफ़ान के दौरान एक नाव के डूबने से कम से कम 32 लोग मारे गए हैं।
अधिकारियों ने कहा है कि इस नाव में सवार क़रीब 150 लोग सवार थे। अधिकारियों का कहना है कि कोई 50 लोग लापता हैं।
दुर्घटना राजधानी ढाका से 180 किलोमीटर दूर घोराउतुरा नदी में हुई। रिपोर्टों के अनुसार 25 यात्री तैर कर किनारे पर आ गए जबकि अन्य लोग डूबी हुई नौका में फँसे रह गए।
स्थानीय अधिकारी सुलतान अहमद ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि सोमवार देर रात हुई इस दुर्घटना के बाद से नाव में सवार क़रीब 50 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोगों के शव नौका में फँसे होने की आशंका है।
बांग्लादेश में नौका डूबने की घटनाएँ होती ही रहती हैं जिसका दोष असुरक्षित और पुरानी होती नौकाओं और उनमें क्षमता से अधिक सवारियों पर लगाया जाता है।