HomeHealth Health

स्तनपान से जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है आधी

वाशिंगटन. स्तनपान एक अध्ययन के अनुसार स्तनपान के अनगिनत फायदों में से एक (रूमैटाइड आर्थराइटिस) गठिया (जोड़ो के दर्द से जुड़ी बीमारी) से बचाव को भी माना जा रहा है।

अध्ययन में पाया गया कि 13 महीनों या उससे अधिक समय तक बच्चों को स्तनपान कराने वाली माताओं में गठिया होने की आशंका आधी रह जाती है। एक से 12 महीने तक स्तनपान कराने वाली मांओं में इसका खतरा 25 प्रतिशत कम हो जाता है।

अध्ययन में 544 स्वस्थ महिलाओं की तुलना उसी उम्र की 136 गठिया से ग्रस्त महिलाओं से की गई।

अध्ययन के दौरान एक दिलचस्प तथ्य सामने आया। पिछले 30 सालों में छह से ज्यादा महीने तक बच्चे को स्तनपान कराने वाली माताओं के समानुपात में वृद्धि हुई है।

अध्ययन के अनुसार यह साबित करना मुश्किल है कि स्तनपान की दर में वृद्धि और महिलाओं के जोड़ों के दर्द से प्रभावित होने के दर में आई कमी का सीधा संबंध है या नहीं!

अध्ययन में पाया गया है कि गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द की समस्या को कम करती है। गर्भावस्था के दौरान हारमोन की मात्रा बढ़ाए रखने में भी यह मददगार होता है हालांकि इसका प्रभाव स्तनपान के बराबर नहीं होता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: