News
International International चेंगदू. चीन के दक्षिण-पश्चिम प्रांत सिचुआन की राजधानी चेंगदू में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.20 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
एक एजेंसी की खबर के मुताबिक प्रांतीय भूकंप केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। केंद्र के अधिकारी यिन झाओमिन ने कहा कि भूकंप का केंद्र वेनचुआन कॉउंटी था।
गौरतलब है कि सोमवार को भी इस क्षेत्र में तगड़ा भूकंप आया था जिसके कारण अब तक करीब 10,000 लोग मारे जा चुके हैं। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई थी।
समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार इस क्षेत्र में पिछले 25 घंटो में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार को आए भूकंप के बाद 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई मलबे में दबे हुए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक राहमत कार्यो में कुछ तेजी आई है।
भूकंप के बाद 1300 सैनिकों और चिकित्सकों का दल वेनचुयान पहुँचा है जहाँ अब तक पहुँचना संभव नहीं था। चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने राहतकर्मियों से अनुरोध किया है कि वे पूरी मेहनत से काम करें लेकिन राहतकर्मियों को भीषण बारिश और बुरी तरह क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण काम में ख़ासी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
संबंधित खबरें
* चीन में भूकंप: मृतकों की संख्या 10 हजार पहुंची
* चीन में भूकंप, 8600 लोगों के मरने की आशंका
* चीन में 7.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके