HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जयपुर में आतंकी हमला 65 मरे 230 से ज्यादा घायल

जयपुर जयपुर और राजस्थान के इतिहास में पहली बार मंगलवार को आतंकवादियों ने सिलसिलेवार बम धमाके किए। पुराने शहर (चारदीवारी) के भीड़भाड़ वाले इलाके में आतंकवादियों ने मंगलवार शाम को 13 मिनट में छह जगहों पर आठ विस्फोट किए, जिनमें 65 लोगों की मौत हो गई और 230 से ज्यादा घायल हो गए। आईबी ने मृतक संख्या 90 बताई है। घायलों की तादाद को देखते हुए मृतकों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

विस्फोटों के बाद पुराने शहर में भारी अफरातफरी और दहशत मच गई। चांदपोल बाजार में साइकिल पर रखा एक जिंदा बम भी बरामद किया गया। घायल व मृतकों को एसएमएस अस्पताल में लाया गया। अपनों की खैर-खबर लेने आए लोगों की भारी भीड़ के कारण अस्पताल में पैर रखने की जगह नहीं मिली। विस्फोटों के बाद पूरे प्रदेश में हाईअलर्ट जारी कर दिया।

पहला विस्फोट करीब साढ़े सात बजे चांदपोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के सामने हुआ। इसके बाद छोटी चौपड़ के फूल वालों के खंदे में व उसके बाद कोतवाली के सामने खंदे में ब्लास्ट हुआ। इसके साथ ही चौथा ब्लास्ट माणक चौक थाने के खंदे के नुक्कड़, पांचवां मनिहारों के खंदे में बड़ी चौपड़ पर, छठा जौहरी बाजार में नेशनल हैंडलूम के सामने व सातवां सांगानेरीगेट हनुमान मंदिर के सामने हुआ। पुलिस के अनुसार यह ब्लास्ट मीडियम क्षमता के थे। प्रत्यक्षदर्शी पुरुषोतम तिवारी ने बताया कि चांदपोल पार्किग में विस्फोट से तीन वाहन कबाड़ में बदल गए और सात लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए।

यहां सबसे अधिक मृतक व घायल वे लोग है जो हनुमान जी के मंदिर के सामने भीख मांगते है। इसके अलावा हताहत में दर्शनार्थी भी शामिल है।

छोटी चौपड़ के दोनो खंदों में हुए विस्फोट में भी लोग हताहत हुए,पर उनकी संख्या का तत्काल पता नहीं चल पाया। घटना के बाद डीजीपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को एसएमएस अस्पताल में पहुंचाने का काम शुरु कर दिया गया। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इस सीरियल ब्लास्ट को आतंकवादी कार्रवाई मान रही है।

सभी धमाके चारदीवारी के भीतर केवल पांच किमी के दायरे में।

राजस्थान में पहली बार

>जयपुर और राजस्थान के इतिहास में इस तरह के सीरियल धमाकों की यह पहली घटना है।

टाइमर बम

विस्फोटों में टाइमर था। रिमोट से धमाके। इनमें आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट व र्छे थे।

लश्कर व हूजी का हाथ!

विस्फोटों में लश्कर और हूजी पर शक। राज्य में आज एक दिन का शोक।

एक के बाद एक धमाके

7:30 चांदपोल पहला विस्फोट चांदपोल हनुमान मंदिर के सामने। साइकिल का इस्तेमाल। मंगलवार होने से भक्तों की संख्या ज्यादा।

7:3२ माणकचौक

दूसरा व तीसरा विस्फोट माणकचौक व मणिहारों के खंदे पर। साइकिल का इस्तेमाल। पास ही गणोश मंदिर।

7:38 सांगानेरी गेट

छठा विस्फोट सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर के पास। यहां भी दर्शनार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

7:38 त्रिपोलिया

सातवां विस्फोट त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का रास्ता के नुक्कड़ पर। यहां भी रेंजर साइकिल का इस्तेमाल।

7:43 जौहरी बाजार

आठवां विस्फोट जौहरी बाजार में नेशनल हैंडलूम के सामने। यहां भी रेंजर साइकिल का उपयोग।

एक ही तरह की रेंजर साइकिलें

जहां-जहां विस्फोट हुए वहां-वहां नई रेंजर साइकिलें मिली हैं। आरोपियों में से एक द्वारा चार नई साइकिलें खरीदने की बात भी सामने आई है। आरोपियों में एक महिला भी थी।

रात में भी फटने वाला था बम

चांदपोल बाजार में एक बम रात 9 बजे फटने वाला था। मात्र 20 मिनट पहले बम निरोधक दस्ते ने खोज निकाला और निष्क्रिय कर दिया। इसका वजन 9 किलो था। यह सबसे शक्तिशाली था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
rajesh
Tuesday, 13th May 2008, 20:13
that blast will be reason for domestic war.
sandeepsain
Tuesday, 13th May 2008, 20:53
danik bhaskar is a good newspapar
OM PRAKASH KUMAWAT
Tuesday, 13th May 2008, 22:03
i am vry sad for this blast news.
om
Tuesday, 13th May 2008, 22:04
i am vry sad
praveen
Tuesday, 13th May 2008, 22:22
अति निंदनीय काम किया गया है ये सबसे जरूरी है की हताहतों को तत्काल सहायता प्राप्त हो एवं सभी लोग संयम बनाये रखे! सरकार को इसे बहुत कठोरता से कार्यवाही करके शीघ्र ही आरोपियों को पकड़े! संवेदनशीलता बहुत जरूरी है भगवान् सबको शांति दे
aslam
Tuesday, 13th May 2008, 23:24
we r from jaipur,and still in oman,but we r very worried about jaipur,pray to god he will make everything fine.
ravi
Tuesday, 13th May 2008, 23:36
We are very sad listen the news pl. find the accuser please and hang them in big public crouwed
om singh
Wednesday, 14th May 2008, 0:11
no words are too less to condemn this barbaric event. a peaceful city like jaipur deserves a better tag than that of a crime prone city. but thanks to the 8pm maharani and her land grabbing croonies, such events will definately take place. a clear cut case of total failure of state ploice and intelligence failure. well none among the dead is involved in any shadey land deals, leaves vasu to look elsewhere for such people, maybe closer home. jai jai 'raje'sthan.
shubhendu mudgal
Wednesday, 14th May 2008, 0:18
India should wake up now and demolish the terror camps in P.O.K. and occupy 'whole' kashmir for the sake of innocent lives. no 'friedship' can be maintained with the 'homeland of terrorists.if america can do so why we can't?? a strong willpower is required at the centre to take firm steps to eradicate terrorism. their is no oter way to prevent such incidents in a country of 100 million.
rohit chaturvedi
Wednesday, 14th May 2008, 0:27
If terrorist think that they can break us they are wrong. We Indians will show them that we are not scared from all these things. We will fight against terrorism like never before
Balu Ram Godara from Engg
Wednesday, 14th May 2008, 0:48
It is very shoking incident,I think in crowded area or on any special day or festival more security should be provided, for example on tuesday, It is the day of Hanuman God Day so on this Day all the famous Hanuman Temple must be secured
P.A RAMESH
Wednesday, 14th May 2008, 8:48
MAY BE SOME POLITICION ON BEHIND THIS. ELECTION IS ALSO COMING. NOW IT HAS PROVED THAT WE ARE NOT SAFE. "WHO WILL SAVE US"
Lokesh
Wednesday, 14th May 2008, 9:04
Good Covreage of Bomb Blast at Jaipur City.
kksharma
Wednesday, 14th May 2008, 9:40
i thing this condition is very danger the india country not fight aginest terriresum. up to 61thouand diead by terriresum.i hat india politics.if affjal......?
shashank
Wednesday, 14th May 2008, 11:21
shoot these criminals on a cross road do not arrest them, kill them
virendra
Wednesday, 14th May 2008, 11:24
shoot out all criminal on the red fort of delhi not let arrest and go that scoundral,, at any cost V.R
Rohit
Wednesday, 14th May 2008, 17:38
I am very unhappy for this War
sandeep singh
Wednesday, 14th May 2008, 17:43
it quite disheartening and shocking news. A city like jaipur which is considered peaceful has to be brave now and the public has to show tremendous courage nad fight against the evil powers. i am sure that jaipurites will win and show the world that we never say die.
Ashfaq Alam
Wednesday, 14th May 2008, 22:12
This is very bad, every indian people either muslims or hindu , they must condem.I also condem for such bad a actvity where a lot of innocent peoples were die. -AShfaq alam Jaipur