HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

जेल अधीक्षक कोर्ट में हाजिर

अजमेर. हत्या के आरोप में बंद कैदी से जेल में मारपीट व बाल काटने की घटना के मामले में जेल अधीक्षक प्रीता भार्गव ने मंगलवार को कोर्ट में जवाब पेश किया।

एससी-एसटी अदालत के न्यायाधीश पीके शास्त्री के समक्ष पेश होकर जेल अधीक्षक ने कहा की हत्या का आरोपी कैदी अजय अग्रवाल उल्टी-दस्त तथा बुखार से पीड़ित है, इसलिए उसका मेडिकल नेहरू अस्पताल के चिकित्सकों से कराया गया।

भार्गव ने कहा कि रिश्तेदारों को कैदी से मिलाने की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को अदालत ने जेल अधीक्षक से जवाब-मांगा था। कैदी की मां सुशीला ने अदालत में अर्जी पेश कर कहा था कि जेल प्रशासन उसे अपने बेटे से नहीं मिलने दे रहा है। जेल में उसके साथ मारपीट कर बाल काट दिए गए हैं।

रिकॉर्ड मंगाने की अर्जी
एसीजेएम द्वितीय सोहनलाल शर्मा की कोर्ट में ब्लैकमेल कांड एवं तस्करी के आरोपी नफीस की ओर से एक अर्जी पेश कर जेल अधीक्षक से रिकॉर्ड मंगवाने की गुहार की गई है। अर्जी में कहा गया है कि उसे जबरन जोधपुर जेल भेज दिया गया है।

सुनवाई 27 को
ब्लैकमेल काण्ड के आरोपी नफीस द्वारा गुर्गो के माध्यम से रंगदारी वसूली के मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी है। अब सुनवाई 27 मई को होगी। इस मामले में सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह के बयान अदालत में दर्ज होने थे। सुनवाई को लेकर विगत सप्ताह पीड़ित सरफुद्दीन व शहाबुद्दीन तथा आरोपी कुड़ी बाबा उर्फ खुर्शीद के बीच अदालत के बाहर कहासुनी हो गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: