HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

कई जगह ओले

अजमेर. जिले के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार अलसुबह मानसून पूर्व की जोरदार बारिश हुई। कई जगह आले गिरे। अजमेर शहर में 7.6, किशनगढ़ में 24 व रूपनगढ़ में 11 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

तड़के करीब 3 बजे तेज अंधड़ के बाद तेज बरसात की शुरूआत हुई। तेज हवाओं के साथ कुछ ही देर में कई जगह ओले गिरे और बिजली कड़ती रही। लगभग पौने चार बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। इधर किशनगढ़ में तड़के साढ़े 3 बजे शुरू हुई तेज बारिश का सिलसिला सवा 4 बजे तक चलता रहा। मंगलवार सुबह किशनगढ़ में 24, रूपनगढ़ में 11 व बांदरसिंदरी में 5 एमएम बरिश रिकॉर्ड की गई।

शहर में ओलावृष्टि और बारिश के चलते रात का तापमान गिर गया है। सोमवार के 27 डिग्री सेल्सियस की तुलना में रात का तापमान मंगलवार को 21.7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। मौसम विभाग के अनुसार शहर में दिन का तापमान 38.2 और न्यूनतम 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह वातावरण में 48 फीसदी नमी रिकॉर्ड की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: