अजमेर.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीनियर सैकंडरी वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम बुधवार शाम चार बजे घोषित करेगा। परिणाम 79.23 फीसदी रहा है।
जयपुर के आशीष विजय ने मेरिट में पहला स्थान प्राप्त किया है। यहीं के अंकित खंडेलवाल दूसरे और अजमेर जिले के गोपाल सोमानी तीसरे स्थान पर रहे हैं।बोर्ड के अनुसार नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 83.36 तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का 28.17 फीसदी रहा है।
परीक्षा के लिए 44 हजार 357 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिनमें से 43 हजार 258 ने परीक्षा दी। नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 40 हजार 21 तथा स्वयंपाठी छात्रों की संख्या तीन हजार 237 है।परीक्षा में 34 हजार 272 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। गत वर्ष की तरह इस साल भी छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों की तुलना में ऊंचा रहा है। 89.56 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं जबकि छात्रों का परीक्षा परिणाम 76.21 फीसदी रहा है।
विद्यार्थी ऐसे जान सकेंगे परिणाम
विद्यार्थी विभिन्न वेबसाइट के अलावा आईवीआरएस पद्धति से 12वीं वाणिज्य के परिणाम का पता कर सकेंगे। झ्र बोर्ड सचिव एलडी यादव के अनुसार विद्यार्थी 95-141-5150011 या 0141-5150011 नंबर डायल कर आईवीआरएस पद्धति से परिणाम जान सकेंगे। जयपुर के विद्यार्थियों को एसटीडी कोड लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। बीएसएनएल फोन धारक 1255560, 12555, 1250112, 12630010 डायल कर आईवीआरएस के माध्यम से परिणाम जान सकेंगे।
इसके अलावा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त बोर्ड ने अन्य वेबसाइट पर भी परिणाम उपलब्ध कराया है।
रिलायंस यूसर्ज 51234, 51234810, 53030303, 55500 पर, एयरटेल यूसर्ज 52321212, 543212, 1250112 नम्बर डायल कर परिणाम ले सकेंगे। इसी प्रकार टाटा इंडीकॉम नेटवर्क पर 12900, वोडाफोन नेटवर्क पर 52424, 567300, आइडिया नेटवर्क पर 5545678, अन्य फोन व मोबाइल पर 12555, 5052424, 1255524, 126969, 506969, 56969, 51234 तथा 58888 पर नंबर डायल कर आईवीआरएस पद्धति से नतीजे की जानकारी ले सकेंगे।
वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों को एसएमएस से परिणाम जानने के लिए बीएसएनएल नेटवर्क के लिए 56666, 5676750, 56505, 57777 पर मैसेज भेजना होगा। रिलायंस नेटवर्क के लिए 51234 व 53030, एयरटेल नेटवर्क के लिए 543212, वोडाफोन नेटवर्क के लिए 58888 व 56730, आइडिया नेटवर्क के लिए 55456 व अन्य मोबाइल फोन पर 52424, 5676750, 56969, 54567, 57333, 54545 तथा 58888 नम्बर डायल कर मैसेज भेजने के पश्चात स्वत: ही परिणाम संदेश से मिल सकेगा। रिलायंस वल्र्ड पर भी परिणाम जानने की सुविधा दी गई है।
आशीष प्रथम, अंकित द्वितीय
।बोर्ड ने मेरिट लिस्ट के प्रथम तीन स्थानों के नामों की घोषणा कर दी है। बोर्ड सचिव एलडी यादव के अनुसार मेरिट लिस्ट में प्रथम दो स्थानों पर जयपुर के छात्रों ने बाजी मारी है। जयपुर मुरलीपुरा स्थित एनके पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल के छात्र आशीष विजय पुत्र हरी शंकर विजय (नामांक 1318317) अव्वल रहे।आशीष ने 650 में से 601 अर्थात 92.46 अंक हासिल किए हैं।
जयपुर के तिलक नगर स्थित माहेश्वरी सीनियर सैकंडरी स्कूल के छात्र अंकित खंडेलवाल पुत्र कृष्ण मुरारी खंडेलवाल (नामांक 1315330) ने 650 में 600 अर्थात 92.31 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। अजमेर जिले के ब्यावर स्थित श्रीमती कंचन देवी जैन सीनियर सैकंडरी स्कूल के छात्र गोपाल सोमानी पुत्र श्याम सुंदर सोमानी (नामांक 1301848) ने 595 अर्थात 91.54 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।