bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

फिर सताने लगी गर्मी

उदयपुर. लेकसिटी वासियों पर गर्मी की जोर आजमाईश फिर से शुरू हो गई है। मंगलवार ऐसा लगा मानों सूर्यदेव एक बार फिर त्योरियां चढ़ाकर आसमान से अंगार बरसा रहे हैं। अधिकतम तापमान 38.8 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह के अंत में हुई बारिश व अंधड़ के बाद गर्मी के तेवर तनिक नरम हो गए थे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास हो गया था।

ठंडी हवा ने सूर्यदेव की तपन को कम कर दिया था। इसके बाद शहरवासियों को उमस और चुभन से राहत मिली थी। लेकिन रविवार से तापमान फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को लोग दिनभर पसीने की चिपचिपाहट और उमस से बेहाल रहे। शाम ढलने के बाद भी तपन बरकरार रही। गहरी उमस देखते हुए लोग पानी बरसने के कयास लगाते रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: