उदयपुर. रोडवेज की बस में सायरा से पालघर जाने वाले यात्रियों को अब 19 किलोमीटर का सफर ज्यादा तय करना होगा। उदयपुर से पालघर जाने वाले यात्रियों के किराए में भी 17 रुपए का इजाफा हो जाएगा।
आगार के मुख्य प्रबंधक सोहनलाल यादव ने बताया कि अब तक यात्री भार नहीं मिलने से सायरा से पालघर जाने के लिए वाया मोडासा मार्ग तय कर रखा था, जो 728 किमी पड़ता था। अब बस वाया डूंगरपुर, धम्बोला, सीमलवाड़ा, पीठ, सरथूना, कालिया कुआं होते हुए पालघर पहुंचेगी। इस मार्ग की दूरी 747 किलोमीटर हो जाएगी, जो पहले वाले रूट की तुलना में 19 किमी अधिक है।
डूंगरपुर के यात्रियों को रात में भी मिलेगी बस : इस रूट से जहां रोडवेज को अधिक किराए मिलेगा, वहीं डूंगरपुर से उदयपुर आने वाले यात्रियों को भी रात्रि में बस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
क्यों बदला रूट : सायरा-पालघर वाया मोडासा के बीच कम यात्री भार होने से रूट में परिवर्तन किया गया है।
पहले दिन 22 सवारी मिली : नए रूट पर संचालित बस में पहले दिन 22 सवारी मिली ।