News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. पीईटी फार्म का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का मंगलवार को इंतजार समाप्त हुआ। फार्म का सभी निर्धारित केन्द्रों से वितरण किया गया। सभी केन्द्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं और तीन-चार घंटे की भारी मशक्कत के बाद स्टूडेंट्स ने फार्म प्राप्त कर राहत की सांस ली। कतार में खड़े होकर पसीना पोंछते और फार्म प्राप्त कर चेहरे पर खुशी लिए दोनों ही प्रकार के स्टूडेंट्स ने सिटी भास्कर को बयां किया अपना हाले दिल।
बिना किसी सूचना के बटे फार्म
व्यापम द्वारा निर्धारित तिथि 12 मई को फार्म नहीं बंटे थे, लेकिन मंगलवार को बिना किसी पूर्व सूचना के फार्म बंटने लगे। इस संबंध में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की इंचार्ज प्राचार्य निर्मला मलानी का कहना है कि व्यापम ने 12 मई तक फार्म, वितरण केन्द्र तक नहीं पहुंचाए थे, जिसके कारण वितरण नहीं हो सका। सोमवार की रात बिना किसी पूर्व सूचना के फार्म केन्द्र को प्राप्त हो गए। इसलिए हमने वितरण शुरू कर दिया है। अब फार्म नियमित रूप से बंटेंगे।