HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

गुजरात और एमपी की सीमा पर नाकाबंदी

उदयपुर. जयपुर में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के बाद उदयपुर संभाग से लगने वाली राजस्थान की सीमा पर नाकाबंदी शुरू कर दी गई है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में मध्यप्रदेश और गुजरात सीमा पर कड़ी निगरानी रखने के पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक रेड्डी ने बताया कि संभाग में रेड अलर्ट लागू कर दिया है। जयपुर से सूचना मिलते ही बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ से लगने वाली राज्य की सीमा पर नाकाबंदी शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षकों को शहर की होटलों, धर्मशालाओं, बस अड्डों पर संदिग्ध लोगों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस खबर की सूचना मिलते ही उदयपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल पालीवाल ने पुलिस नियंत्रण कक्ष पर उपअधीक्षकों व थानाधिकारियों की बैठक ली और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही धार्मिक स्थलों व संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उदयपुर से मेडिकल टीम रवाना

जयपुर में बम ब्लास्ट के बाद राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों से एक-एक मेडिकल टीम को रवाना किया गया है। उदयपुर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनसी शर्मा ने बताया कि जयपुर से एक मेडिकल टीम भेजने के निर्देश मिले हैं। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक और दक्ष कंपाउंडरों को भेजा जा रहा है। अन्य चिकित्सकों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोटा, जोधपुर, बीकानेर व अजमेर से भी जयपुर टीमें बुलवाई गई हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: