HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

आंधी के साथ दिन की शुरुआत

बीकानेर. सोमवार की रात जब लोग सोए तो मौसम गर्म था। हवा भी थम गई थी लेकिन जब सुबह जागे तो आंधी से हुआ सामना। रात 12 बजे शुरू हुई आंधी के साथ फुहारें भी गिरी। बिजली ऐसे कड़क रही थी मानो तेज बारिश होगी लेकिन हवा बादलों को उड़ा ले गई।

रातभर चली आंधी के कारण घरों में धूल ही धूल नजर आई। हालांकि फुहारें गिरने के बाद धूल का उड़ना कम हो जाता है लेकिन रातभर 11 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा के साथ धूल का उड़ना दिन चढ़े तक जारी रहा। सुबह दस बजे के करीब हवा की रफ्तार कम पड़ी।

हवा चलने से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंधी का असर दिन में भी देखने को मिला।

दिनभर आसमान में गर्द छाई रही। इससे धूप का असर कम हुआ लेकिन उमस होने के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। दिन में हवा भी थम गई थी। माना जा रहा है कि मौसम में बार-बार आ रहे परिवर्तन का कारण पश्चिम विक्षोभ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: