bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सीरियल धमाकों की जांच करेगी एनएसजी

नई दिल्ली. जयपुर में हुए धमाकों की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनएसजी की एक टीम को वहां भेजा है। यह टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर धमाकों की जांच करेगी। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय गृह सचिव मधुकर गुप्ता लगातार राजस्थान के मुख्य सचिव के संपर्क में है। अपने दो दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर गए केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटील ने भी वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली है। अधिकारियों के अनुसार, बम के धमाके काफी असरदार थे।

जिससे यह साबित होता है कि इस घटना के पीछे कोई पेशेवर संगठन है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि ये धमाके योजनाबद्ध तरीके से किए गए हैं और इसके लिए संभवत: पहले घटना स्थल का बारीकी से मुआयना भी किया गया होगा। जब पूछा गया कि क्या यह राज्य सरकार के खुफिया विभाग की नाकामी है तो मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने केवल इतना कहा कि इस समय, इस तरह की बातों मंे समय नष्ट करना सही नहीं होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: