HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई, हाइवे पर नाकाबंदी

बीकानेर. जयपुर में सीरियल बम बलास्ट के बाद बीकानेर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और हाइवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। बीकानेर रेंज के आईजी राजीव शर्मा ने बताया कि बीकानेर सहित श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू के पुलिस अधीक्षकों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

धार्मिक स्थल, सार्वजनिक क्षेत्र, प्रमुख बाजार, होटल, धर्मशाला, सराय, मुसाफिरखानों तथा महžवपूर्ण संस्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। रेंज के जिलों से गुजरने वाले राजमार्गो पर नाकाबंदी कर वाहनों की छानबीन की जा रही है। एएसपी अनिल कुमार टाक ने बताया कि जिले में सभी एसएचओ को अलर्ट रहकर गश्त करने के लिए कहा है। नगर के प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और हाइवे पर गश्त बढ़ा दी है।

बोर्डर पर सतर्कता
बीकानेर व श्रीगंगानगर के सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। आईजी ने सीमावर्ती इलाकों में पुलिस थानों के एसएचओ को पेट्रोलिंग व गश्त करने के निर्देश दिए हैं। बीएसएफ के अधिकारियों ने भी बोर्डर पर तैनात जवानों को मुस्तैद कर दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: