HomeNewsRajasthanKota Kota

ब्लास्ट बाद कड़ी चौकसी

कोटा.jaiजयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट के बाद कोटा क बाशिंदे स्तब्ध रह गए, जिसने भी सुना वह आतंकियों को धिक्कारने लगा। इस बीच मंगलवार रात से शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक ने रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को सर्तकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, आरपीएफ व जीआरपी ने भी कोटा मंडल के स्टेशनों पर जवानों को अलर्ट कर दिया है।

पुलिस महानिरीक्षक उत्कल रंजन साहू ने बताया कि जयपुर की वारदात की सूचना मिलते ही कोटा रेंज में सुरक्षा की दृष्टि से सभी को मुस्तैद कर दिया गया। जयपुर- कोटा हाइवे पर बूंदी के पहले कड़ी नाकाबंदी की गई। वहीं झालावाड़ व बारां में मध्यप्रदेश सीमा पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक विशाल बंसल के मुताबिक, शहर के सभी अति-संवेदनशील व संवेदनशील स्थानों पर जाब्ता लगाया गया है।

सभी थानाधिकारियों को इलाकों में सघन गश्त व नाकाबंदी करने के निर्देश दिए हैं। आरपीएफ कमाडेंट जितेन्द्र श्रीवास्तव व जीआरपी सीआई गोविंद राम के अनुसार मंडल के कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर, भरतपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ाई गई है। सभी ट्रेनों, वेटिंग हॉल व रेस्टहाउस की डॉग स्क्वायड से जांच की जा रही है।

बजरंग दल का कोटा बंद का आह्वान
बजरंग दल के महानगर संयोजक रमेश राठौर ने बताया कि घ् रात को मानव विकास भवन में आपातकालीन बैठक बुलाई गई। जिसमें राजस्थान बंद की घोषणा का समर्थन करते हुए कोटा बंद का आह्वान किया गया। बंद से आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा जाएगा। बुधवारे सुबह 7 बजे सभी कार्यकर्ता मानव विकास भवन में एकत्रित होंगे और वहां से जुलूस के रूप में बाजार बंद कराएंगे। बुधवार को बंद की घोषणा को देखते हुए पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। एसपी व एएसपी ने रात को ही अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए।

बस स्टैंड पर सतर्कता
रोडवेज कोटा डिपो के मुख्य प्रबंधक एसके अरोड़ा ने बताया कि केन्द्रीय बस स्टैंड पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। ड्राइवर एवं कंडक्टरों को पाबंद किया गया है कि बस में यात्रियों के सामानों की जांच करने के बाद ही बस को रवाना करें। माइक से लगातार उद्घोषणा कराई जा रही कि यात्री अपने सामान की खुद सुरक्षा करें। प्लेटफार्म या बस में कोई संदिग्ध नजर आए तो पुलिस को सूचित करें। किसी भी लावारिस वस्तु एवं सामान को नहीं छुएं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: