HomeNewsRajasthanKota Kota

उपराष्ट्रपति 5 घंटे 5 मिनट रुकेंगे

कोटा. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी गुरुवार सुबह 11.10 बजे कोटा पहुंचेंगे। वे कोटा में 5 घंटे 5 मिनट रुककर शाम 4 बजकर 15 मिनट पर जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

मंगलवार को उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों के सिलसिले में एयरफोर्स ने हैलीकॉप्टर से कोटा हवाई अड्डे पर ट्रायल लेंडिंग की। कोटा में उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां एडीएम सिटी दीपक नंदी के समन्वय में चल रही हैं।

एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर की ट्रॉयल लेंडिंग के समय एडीएम सिटी के अलावा एसपी इंटेलीजेंस लता मनोज कुमार व एसडीएम अरुण हसीजा भी मौजूद रहे। एडीएम सिटी के मुताबिक ट्रॉयल लेंडिंग के दौरान जोधपुर से कैप्टेन विमलराज के साथ उनकी टीम भी आई। दोपहर पौने एक बजे हैलीकॉप्टर वापस उड़ गया। सेना के एक ग्रेड-वन ऑफिसर तथा 4 ग्रेड-2 ऑफिसर मंगलवार से लेकर शुक्रवार तक कोटा में रहेंगे।

तीन हैलीकॉप्टर आएंगे
उपराष्ट्रपति के काफिले में तीन हैलीकॉप्टर होंगे। इसमें से एक में उपराष्ट्रपति मौजूद होंगे। हैलीकॉप्टर के ईंधन की उपलब्धता भी तय कर दी गई है।

स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन
उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी 15 मई को कोटा यात्रा के दौरान दोपहर तीन बजे बाल हितकारी समिति के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन भी करेंगे। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल एसके सिंह करेंगे।

उपराष्ट्रपति कब-कहां
>> सुबह 9 बजे दिल्ली से रवाना होंगे
>> 9.50 बजे विमान से जयपुर पहुंचेंगे
>> 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे
>> 11.10 बजे कोटा पहुंचेंगे
>> 11.15 बजे तक हवाईअड्डे पर रुकेंगे
>> 11.20 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे
>> 11.30 बजे सर्किट हाउस से खुला विवि के लिए निकलेंगे
>> 11.45 बजे खुला विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे
>> दोपहर 1.20 बजे से 2.15 मिनट तक लंच करेंगे
>> 2.15 बजे खुला विवि से रवाना होंगे
>> 2.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे
>> 2.30 से 3.10 बजे तक आराम करेंगे
>> 3.10 बजे सर्किट हाउस से रवाना होंगे
>> 3.15 बजे बाल विद्यालय पहुंचेंगे
>> शाम 4 बजे बाल विद्यालय से रवाना होंगे
>> 4.10 बजे कोटा हवाई अड्डा पहुंचेंगे
>> 4.15 बजे हैलीकॉप्टर से जयपुर रवाना होंगे
>> 5.25 बजे जयपुर पहुंचेंगे
>> 5.35 बजे विशेष एयरक्रॉफ्ट से रवाना
>> 6.25 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: