HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

अब जासूसी धारावाहिकों का दौर

रियलिटी शोज, गेम शोज और फीयर फैक्टर जैसे शोज के बाद अब छोटे परदे पर जासूसी धारावाहिकों का दौर आ रहा है। पिछले दिनों जी टीवी ने ‘हादसा जो बदल सकता है आपकी जिंदगी’ की घोषणा की और अब एनडीटीवी इमेजिन ने भी ‘विजय देश की आंखें’ नामक धारावाहिक की घोषणा की है। एनडीटीवी का यह शो जून से प्रसारित होने वाला है।

जी टीवी के हादसा की तर्ज पर बनाए जा रहे ‘विजय’ का निर्माण अमृत सागर कर रहे हैं। एनडीटीवी इमेजिन की शैलजा केजरीवाल ने बताया कि ‘विजय’ एक्शन, साहस और देशप्रेम से ओतप्रोत धारावाहिक है। ‘विजय’ नाम की एक निजी एजेंसी है, जिसे भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसी का समर्थन प्राप्त है। इस कार्यक्रम में कर्नल रंजीत सिंह और उनकी टीम के छह सदस्य देश पर आने वाले हर संकट को दूर करते हैं। शो का मुख्य खलनायक दिनारो है, जो कर्नल रंजीत सिंह के साथ काम कर चुका है, पर अब पैसों के लिए देश के खिलाफ काम कर रहा है। निर्माता अमृत सागर ने बताया, छोटे परदे पर आने वाले शोज में यह अनूठा ही शो है। इसकी शूटिंग उन्होंने विदेशों में की है। साथ ही अत्याधुनिक गैजेट्स और आधुनिक तकनीक से यह जाबांज टीम तैयार है।

पहली बार वे सबमरीन, फायर जेट्स और अत्याधुनिक हथियार इस धारावाहिक द्वारा छोटे परदे के दर्शकों को लिए पेश कर रहे हैं। अमृत सागर ने इसे जी टीवी के धारावाहिक से जुदा बताया है। वे कहते हैं कि उनका धारावाहिक बहुत पहले से तैयार था, लेकिन वे सही समय का इंतजार कर रहे थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: