News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सुजानगढ़. उपखंड अधिकारी बीएल भगत ने स्थानीय चिकित्सालय के ब्लाक सीएमएचओ को पत्र लिखकर महिला नसबंदी के मामले में भेदभाव के मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
उपखंड अधिकारी द्वारा लिखे पत्र में दैनिक भास्कर समाचार पत्र में एक मई को प्रकाशित समाचार ‘महिला नसबंदी में ही भेदभाव’ का उल्लेख करते हुए नसबंदी शिविर में महिलाओं को फर्श पर लेटाकर इंजेक्शन देने की घटना को गंभीर माना है।
पत्र में लिखा गया है कि ऐसी घटनाओं से परिवार नियोजन अभियान पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उपखंड अधिकारी ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ की गई विभागीय कार्रवाई के बारे में तीन दिन में स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
ठीक होंगे ढीले तार
उपखंड अधिकारी बीएल भगत ने बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को पत्र लिख कर शहर में बिजली के ढीले तारों के मामले को गंभीर माना है।
उपखंड अधिकारी ने दैनिक भास्कर शेखावाटी में सात मई को प्रकाशित समाचार झूलते तारों से हादसे की आशंका को गंभीर मानते हुए वेंकटेश्वर मंदिर के सामने की गली में बिजली के ढीले तारों से संभावित दुर्घटना को टालने के लिए शीघ्र कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।