जयपुरजयपुर में सीरियल बम धमाकों के कारण शनिवार को यहां होने वाले राजस्थान रॉयल्स-बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स के आईपीएल क्रिकेट मैच पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार बेंगलूर टीम इन हालात में जयपुर में खेलने की इच्छुक नहीं है और उसने मैच को अपने यहां शिफ्ट करने की पेशकश की है।
टीम के कोच मार्टिन क्रो ने बताया कि उन्होंने आईपीएल की गर्व्िनग काउंसिल को अपने फैसले से अवगत करा दिया है। अंतिम निर्णय बुधवार को होगा। इधर, राजस्थान क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ. बिमल सोनी ने कहा, बुधवार को पुलिस के साथ बैठक कर सुरक्षा कड़ी करने पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘अभी तक तो मैच जयपुर में ही होना है, लेकिन अंतिम निर्णय गर्व्िनग काउंसिल करेगी।’ गौरतलब है कि 17 और 26 मई को जयपुर में आईपीएल के दो मैच होने हैं।