News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati चूरू. कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात शहर की पूनिया कालोनी में एक मकान में दबिश देकर लाखों रुपए का क्रिकेट सट्टा करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से टीवी, आठ मोबाइल सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस गश्ती दल ‘चेतक’ के प्रभारी विक्रांत शर्मा को सूचना मिली कि पूनिया कालोनी में एक मकान में आईपीएल के मैचों पर क्रिकेट सट्टा किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मकान पर दबिश देकर दो जनों को मौके पर पकड़ लिया।
पुलिस ने उदयशंकर पुत्र लक्ष्मीनारायण ब्राrाण व श्यामसुंदर पुत्र इंद्रचंद्र ब्राrाण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, तीन चार्जर, एक ब्लैक एंड व्हाइट टीवी, एक कैलकुलेटर के अलावा तीन हजार 700 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने सटोरियों के पास करीब ढाई लाख रुपए लेनदेन की हिसाब पुस्तिका भी बरामद की है।
पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को सट्टा करते हुए गिरफ्तार किया। एएसआई भंवरसिंह ने बताया कि किशनसिंह पुत्र रामेश्वर बड़गुजर राहुगेट पर पर्ची पर अंक लिखकर खाईवाली कर रहा था।
जगह-जगह हो रहा है सट्टा
आईपीएल क्रिकेट मैचों को शुरू हुए करीब 20 दिन हो गए। पुलिस ने पहली बार क्रिकेट मैचों पर सट्टा करते हुए दो जनों को पकड़ा है, जबकि सूत्रों का कहना है कि शहर के अलावा आसपास के कस्बों सरदारशहर, छापर, राजलदेसर, सुजानगढ़, बीदासर में बड़े पैमाने पर क्रिकेट सट्टा किया जाता है। लोगों के अनुसार शहर के कई क्षेत्रों में बड़े सटोरिए क्रिकेट मैचों में सट्टा रोज कर रहे है और इसकी पुलिस को खबर भी है, पर पुलिस जानबूझकर अनजान बनी हुई है।